उतरौला (बलरामपुर)। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी से नाराज बसपा एवं अन्य दलों के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। शुक्रवार को बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश गौतम, कांग्रेस के पूर्व पीसीसी सदस्य मार्कंडेय मिश्र के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। बाद में सौंपे गए ज्ञापन में गृहमंत्री अमित शाह को बर्खास्त करके मुकदमा दर्ज करने, संसद सदस्यता समाप्त करने व भारत में किसी पद पर कार्य करने के लिए आजीवन प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। इस मौके पर आनंद कुमार, राम सरन, अनिल कनौजिया, जोगीराम, जयकरन भारती, छब्बू शाह, फूलचंद, मो. रफीक, दिलीप कुमार, रमेश प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)