{"_id":"61fec95feb76de18295390fb","slug":"bsp-clears-the-picture-of-the-claimants-balrampur-news-lko6165686136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने साफ की दावेदारों की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने साफ की दावेदारों की तस्वीर
विज्ञापन
बलरामपुर। भाजपा और कांग्रेस के बाद बसपा ने भी जिले में विधान सभा के दावेदारों की तस्वीर साफ करते हुए शुक्रवार रात प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। बसपा ने सभी सीटों पर पुराने लोगों पर ही भरोसा जता कर जीत हासिल करने का दांव खेला है।
बहुजन समाज पार्टी द्वारा बलरामपुर सदर सुरक्षित सीट से पार्टी कैडर के कार्यकर्ता हरीराम बौद्घ को प्रत्याशी घोषित किया गया है। हरीराम बौद्घ जिले में पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं में से एक हैं। वर्ष 2001 में यह बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने पूर्व विधायक अलाउद्दीन खां को प्रत्याशी बनाया है।
अलाउद्दीन वर्ष 2007 से 2012 तक इसी विधान सभा क्षेत्र से बसपा के विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में भी वह यहां से बसपा के प्रत्याशी रहे और करीब दो हजार मतों से भाजपा प्रत्याशी से चुनाव हार गए थे। उतरौला विधान सभा क्षेत्र से पार्टी ने राम प्रताप वर्मा उर्फ पहलवान को उम्मीदवार बनाया है। राम प्रताप वर्मा क्षेत्र के ग्राम पियालाजोत उतरौला के निवासी हैं। यह 2012 से पार्टी में कार्यरत हैं और मंडल कोआर्डिनेटर भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
तुलसीपुर विधान सभा क्षेत्र से पार्टी ने राजेंद्र प्रसाद वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। राजेंद्र प्रसाद वर्मा क्षेत्र के लंगड़ीजोत के निवासी हैं। यह पार्टी में 2007 से जुड़े हुए हैं। वर्तमान समय में यह बसपा के जिला सचिव पद पर कार्यरत हैं। समाजवादी पार्टी ने अभी भी तुलसीपुर तथा उतरौला सीट से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। टिकट को लेकर सपा के दावेदारों में ऊहापोह की स्थिति फिलहाल कायम बनी है। भाजपा और कांग्रेस जिले की चारो सीटों पर पहले ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी हैं।