{"_id":"67e563251e14ea7a1f08a8ea","slug":"bsnl-towers-will-be-installed-in-border-areas-balrampur-news-c-99-1-slko1019-123169-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सीमावर्ती क्षेत्रों में लगाए जाएंगे बीएसएनएल टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सीमावर्ती क्षेत्रों में लगाए जाएंगे बीएसएनएल टावर
विज्ञापन
बलरामपुर में बीएसएनएल अधिकारियों के साथ बैठक करते सांसद राम शिरोमणि वर्मा।-स्रोत: डॉ. सुनील
बलरामपुर। श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र में बीएसएनएल नेटवर्क की सुविधा में बढ़ोत्तरी करने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में नए टावर लगाए जाने को लेकर श्रावस्ती सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंडल के चारों जिलों से बीएसएनएल के अधिकारी मौजूद रहे।
सांसद ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा से लगे हुए क्षेत्र विशेष रूप से वन क्षेत्र में तत्काल नए टावर स्थापित कर बेहतर नेटवर्क सुविधा प्रदान की जाए। दोनों जनपद में नेटवर्क की सुविधा बेहतर करने के लिए कई स्थानों पर नए टावर लगाने का प्रस्ताव दिया गया। सांसद ने कहा कि जिलाधिकारी एवं वनाधिकारी से संपर्क कर शीघ्र काम शुरू कराया जाए। बीएसएनएल नेटवर्क की समस्या जिले में अधिक रहती है। इसके लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएं।
सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुनील चौधरी सांसद ने कहा कि जिले में जो टावर बंद पड़े हैं, उन्हें तत्काल चालू किया जाए। सीमावर्ती क्षेत्र में बीएसएनएल के नए टावर लगने से ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को नेटवर्क की बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को महंगी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से छुटकारा भी मिल जाएगा। बीएसएनएल के अधिकारियों ने शीघ्र इस दिशा में काम शुरू करने का आश्वासन दिया।