फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Broken hope of contesting elections, anger is being thrown out

चुनाव लड़ने की टूटी आस, आपत्ति कर निकाल रहे भड़ास

Fri, 05 Mar 2021 09:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Broken hope of contesting elections, anger is being thrown out
बलरामपुर। आरक्षण सूची जारी होने के बाद चुनाव लड़ने की आस टूटने से कई दावेदार मायूस हो गए हैं। अब ऐसे लोग आरक्षण प्रक्रिया पर ही सवाल उठाने लगे हैं। चार मार्च को कई लोगों ने इस पर आपत्ति दाखिल कर आला अधिकारियों से आरक्षण बदलने की गुहार भी लगाई है। शुक्रवार तक 210 से अधिक लोगों ने विभिन्न पदों पर आरक्षण बदलने के लिए आपत्ति दाखिल की हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने तीन मार्च को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सभी पदों की आरक्षण सूची का अनंतिम प्रकाश कर दिया है। इस सूची के जारी होने से कई महारथियों का चुनावी समीकरण ही पूरी तरह से पलट गया है। सालों से प्रधान, बीडीसी व जिला पंचायत सदस्य बनने का सपना सूची देखते ही चकनाचूर हो गया है। ऐसे लोगों ने अब आरक्षण के चक्रानुक्रम पर ही सवाल उठाना शुरू कर दिया है। इन लोगों का कहना है कि आरक्षण सूची जारी करने से पूर्व निर्वाचन आयोग तथा प्रदेश सरकार की ओर से तय किए गए मानकों का पूर्ण पालन ही नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इन लोगों ने अब आपत्ति दाखिल करना शुरू कर दिए है। शुक्रवार तक 210 से अधिक लोगों ने विभिन्न पदों पर आरक्षण बदलने के लिए आपत्ति दाखिल कर दी है। अब देखना यह है कि इन आपत्तियों पर जिला स्तरीय टीम किस तरह का निर्णय लेती है। आपत्तियां दाखिल करने के लिए चुनाव के दावेदार वकीलों की गणेश परिक्रमा करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को ही कई लोगों ने जिला पंचायत राज अधिकारी के दफ्तर में वकीलों के माध्यम से आपत्ति दाखिल कर दी थी। वहीं दूसरी तरफ कई दिग्गजों ने पसंदीदा क्षेत्र आरक्षित होते ही दूसरे क्षेत्र से ताल ठोकने का मन बना लिया है। सोशल मीडिया पर इनका प्रचार प्रसार भी शुरू हो गया है। इनमें कई प्रमुख पार्टियों के दिग्गज लोग भी शामिल हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इनका नया चुनावी गणित कितना सटीक साबित होगा।

आपत्तियों पर होगा विचार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण में शासन से तय मानकों का पूरा पालन किया गया है। अगर इसमें किसी को आपत्ति है तो लोग आठ मार्च तक डीपीआरओ दफ्तर में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 12 मार्च को जिला स्तरीय टीम आपत्तियों पर विचार करेगी। विचार के बाद आपत्तियों का यथोचित निपटारा कर दिया जाएगा। - एके शुक्ल, एडीएम बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed