फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bring improvements in the slow progress of family planning

Balrampur News: परिवार नियोजन की धीमी प्रगति में लाएं सुधार

Wed, 19 Jul 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 19 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bring improvements in the slow progress of family planning
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबो​धित करते डीएम अरविंद कुमार व अन्य।
बलरामपुर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सोमवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं व अस्पतालों में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। परिवार नियोजन की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सुधार का निर्देश दिया। अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं को विशेष चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया।
विज्ञापन

डीएम ने अरविंद कुमार ने जननी सुरक्षा योजना, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत, एंबुलेंस, संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण व स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण आदि की समीक्षा की। गर्भवती महिलाओं को विशेष चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराते हुए जच्चा और बच्चा का नियमित टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। एचएसएनडी सत्र में गर्भवती महिलाओं व बच्चों की होने वाली जांच के लिए उपकरण की कमी होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर बने इनटाइटल फंड से तत्काल जरूरी उपकरण खरीदने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा एएनएम व आशा बहुओं की विभिन्न योजनाओं में कार्य के आधार पर परफार्मेंस चेक करने का निर्देश दिया। साथ ही अच्छा व खराब काम करने वाली एएनएम व आशा को चिहि्न्त करने का भी निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, अपर सीएमओ डॉ. बीपी सिंह, डीपीओ निहारिका विश्वकर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके शुक्ला, डब्ल्यूएचओ के जिला समन्वयक डॉ. उपांत डोगरे, यूनिसेफ की जिला समन्वयक शिखा श्रीवास्तव व डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी सहित सभी ब्लॉकों के प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed