{"_id":"62c124ecfdc58150a74b820f","slug":"brick-kiln-owner-murdered-in-election-rivalry-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur Murder: बलरामपुर में चुनावी रंजिश में ईंट भट्ठा मालिक की हत्या, तीन घायल, ग्रामीणों ने हमलावरों को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur Murder: बलरामपुर में चुनावी रंजिश में ईंट भट्ठा मालिक की हत्या, तीन घायल, ग्रामीणों ने हमलावरों को खदेड़ा
Sun, 03 Jul 2022 10:41 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Jul 2022 10:41 AM IST
सार
बलरामपुर में चुनावी रंजिश में हत्या का मामला सामने आया है। हमलावरों ने हमला कर ईट भट्ठा मालिक की निर्मम हत्या कर दी। हमले में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर में ललिया थाना इलाके के मंगरा कोहल गांव में स्थित टेंट हाउस की दुकान पर शनिवार देर रात प्रधान चुनाव की रंजिश को लेकर पहले से घात लगाए हमलावरों ने हमला कर ईट भट्ठा मालिक की निर्मम हत्या कर दी। घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, घुमनहवां के रहने वाले ईंट भट्ठा मालिक दिलबहार की गांव के ही दूसरे पक्ष से चुनावी रंजिश चल रही है। रविवार रात दिलबहार अपने परिजनों के साथ मंगरा कोहल स्थित टेंट हाउस की दुकान पर बैठे थे। वहां से घर वापस लौटते समय पहले से ही घात लगाए करीब आधा दर्जन विपक्षियों ने इन लोगों के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर जाकर हमलावरों को खदेड़ा। हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, डॉक्टरों ने ईट भट्ठा मालिक दिलबहार को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों का इलाज जारी है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ राधा रमन सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।