फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   body of young man was found floating in canal in Balrampur police gathered information after inspecting spot

UP News: नहर में मिली युवक की लाश, घर से शौच के लिए निकला था; पुलिस ने मौका मुआयना करके जुटाई जानकारी

Sat, 09 Nov 2024 05:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Nov 2024 05:34 PM IST
सार

घर से शौच के लिए निकले युवक की लाश नहर में उतराती मिली। पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन
body of young man was found floating in canal in Balrampur police gathered information after inspecting spot
बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी में बलरामपुर में घर से शौच को निकले युवक का शव शनिवार को नहर में उतराता मिला। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।  

विज्ञापन


घटना सादुल्लाह नगर थाना क्षेत्र के अहरौला गांव की है। यहां का निवासी सुभाष शुक्रवार शाम घर से शौच के लिए निकला था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा। परिजन ने खोजबीन शुरू की। गांव सहित आसपास के इलाकों में तलाश की गई। लेकन, पता नहीं चला। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने दोबारा से खोज शुरू की। ग्रामीणों ने गांव के पास नहर में सुभाष का शव उतराता हुआ मिला।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: बाइक सवार ने चार बच्चों को कर लिया अगवा... पुलिस ने खंगाला सीसीटीवी; हकीकत जान पकड़ लिया माथा

विज्ञापन
विज्ञापन

नहर में डूबने से हुई मौत

खबर पाकर घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। लेकिन, परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं है। प्रथम दृष्टया नहर में डूबने से मौत होने का मामला लग रहा है।  


यह भी पढ़ेंः- UP News: अखिलेश यादव ने मनाया खजांची का जन्मदिन, बोले- नोटबंदी ने स्लो पॉइजन के जैसे आम आदमी को बनाया शिकार

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सुभाष के दो बच्चे हैं। पिता कुट्टुर ने बताया कि मृतक के पांच वर्ष की बेटी राधा व दो वर्ष का बेटा विक्की है। बेटे की मौत की खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed