फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Body of a young man found in the pond

Balrampur News: तालाब में मिला युवक का शव

Wed, 28 Jan 2026 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Body of a young man found in the pond
रौनक विश्वकर्मा।-फाइल फोटो
तुलसीपुर। नगर क्षेत्र स्थित गया प्रसाद तालाब में मंगलवार रात एक युवक की डूबने से माैत हो गई है। युवक की चप्पलें और टोपी तालाब के किनारे मिलने से ग्रामीणों को जानकारी हुई।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब 9 बजे तालाब की सीढ़ियों के पास ग्रामीणों को चप्पलें और टोपी पड़ी मिला। स्थानीय लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। रात करीब 11 बजे पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तालाब में तलाश शुरू की गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला गया। युवक को गंभीर स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पुलिस ने सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित की। जानकारी के आधार पर मृतक की शिनाख्त ग्राम गनवरिया निवासी रौनक विश्वकर्मा (22) के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक के पिता ननके ने बताया कि वे तुलसीपुर के पास ग्राम शीतलापुर में बढ़ई की दुकान चलाते हैं, जहां रौनक उनकी मदद करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पिता-पुत्र सुबह से दुकान पर काम कर रहे थे। शाम करीब 7 बजे रौनक पैदल घर के लिए निकले थे, जबकि पिता किसी काम से दुकान पर ही रुक गए थे। रौनक ने किसी प्रकार की परेशानी की बात नहीं बताई थी। परिजनों के अनुसार रौनक परिवार की जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण सहारा थे। परिवार में छह बेटियां और तीन बेटे हैं। अचानक हुई इस घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि परिजनों से जानकारी कर रिपोर्ट तैयार की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed