{"_id":"61facf1afc59a1256d1d55f9","slug":"bjp-online-rally-balrampur-news-lko616134652","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में दिखाई गई प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में दिखाई गई प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली
विज्ञापन
फोटो-8-बलरामपुर होटल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण देखते भाजपाई।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बुधवार को वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय बजट की खूबियों पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली को एलईडी के माध्यम से जिले भर में दिखाया गया।
प्रधानमंत्री के वर्चुअल रैली का सीधा प्रसारण सदर विधानसभा क्षेत्र के बलरामपुर होटल, तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के एमडीएस रिसार्ट, गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के मंशा मैरिज हॉल एवं उतरौला विधानसभा क्षेत्र के कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में किया गया। रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट भारत की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करने वाला है। इस बजट से नये क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ सभी क्षेत्रों को विकास का अवसर मिलेगा। बजट में 80 लाख गरीबों के लिए पक्का घर बनाए जाने, आर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिए जाने व हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस समय नये संकल्पों की जरूरत है ताकि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सके। प्रधानमंत्री के वर्चुअल रैली को कई स्थानों पर दिखाया गया। प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली का सीधा प्रसारण देखने के लिए सदर विधायक व राज्यमंत्री पल्टू राम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, तुुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह, महामंत्री रवि मिश्रा, वरुण सिंह मोनू, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय व सभासद केके तिवारी आदि मौजूद रहे।