फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BJP launched Sankalp Yatra on Gandhi Jayanti

गांधी जयंती पर भाजपा ने निकाली संकल्प यात्रा

Wed, 02 Oct 2019 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
BJP launched Sankalp Yatra on Gandhi Jayanti
भाजपा ने निकाली गांधी संकल्प यात्रा
विज्ञापन

फोटो-10-
बलरामपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी ने गोष्ठी आयोजित कर गांधी दर्शन पर प्रकाश डाला। अटल भवन में गोष्ठी का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। गोष्ठी में व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनूप चन्द्र गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम चौहान, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, जगदम्बा सोनकर व मीडिया प्रभारी डीपी सिंह आदि ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। गोष्ठी के बाद कार्यालय से गांधी संकल्प पद यात्रा का शुुभारंभ हुआ। पद यात्रा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीर विनय चौराहा पहुंचकर शहीद वीर विनय कायस्था की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई करते हुए सेवा एवं स्वच्छता का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed