फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   BJP faces crushing defeat, SP's Ram Shiromani wins by 76,673 votes

Balrampur News: भाजपा को करारी शिकस्त, 76,673 मतों से जीते सपा के राम शिरोमणि

Wed, 05 Jun 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 05 Jun 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
BJP faces crushing defeat, SP's Ram Shiromani wins by 76,673 votes
बलरामपुर के मंडी समिति में श्रावस्ती सांसद राम ​शिरोम​णि वर्मा को दिया जा रहा जीत का प्रमाण पत्
बलरामपुर। महात्मा बुद्ध की तपोस्थली व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मस्थली श्रावस्ती संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी को करारी शिकस्त मिली है। यहां पर समाजवादी पार्टी के राम शिरोमणि वर्मा ने 76,673 मतों से जीत हासिल कर लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। राम शिरोमणि वर्मा को 5,11,055 मत मिले, जबकि निकटतम प्रत्याशी भाजपा के साकेत मिश्र मात्र 4,34,382 मत ही हासिल कर सके। यहां पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मुईनुद्दीन अहमद उर्फ हाजी दद्दन खां ने 5,6251 मत हासिल कर अपनी जमानत गंवा दी। भाजपा प्रत्याशी की हार से जहां कार्यकर्ता हताश व निराश दिखे, वहीं सपा प्रत्याशी की जीत से समाजवादी पार्टी के साथ गंठबंधन के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन

श्रावस्ती संसदीय सीट में बलरामपुर, तुलसीपुर, गैसड़ी, श्रावस्ती व भिनगा सहित कुल पांच विधानसभा शामिल हैं। इन पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 19,80,381 मतदाताओं में से 10,46,528 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई तो पोस्टल बैलेट से ही सपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा ने बढ़त बनाने का जो सिलसिला शुरू किया वह अंत तक कायम रहा। तीन राउंड को छोड़कर सपा प्रत्याशी को हर राउंड में बढ़त मिली। मतगणना समाप्त हुई तो सपा प्रत्याशी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। संसदीय सीट के मतों की गणना के बाद देर शाम तक मिलान होता रहा। श्रावस्ती जनपद की दो विधानसभाओं के मताें का मिलान करके ही परिणाम जारी किया। इस जीत के साथ राम शिरोमणि वर्मा ने श्रावस्ती सीट से लगातार दूसरी बार सांसद बनने का रिकाॅर्ड कायम किया।
विज्ञापन


श्रावस्ती संसदीय सीट पर प्रत्याशियों की स्थिति
प्रत्याशी - पार्टी - प्राप्त मत - मत प्रतिशत
राम शिरोमणि वर्मा - सपा -5,11,055 - 48.83
साकेत मिश्र - भाजपा - 4,34,382
- 41.51
मुईनुद्दीन अहमद खां - बसपा - 5,6251 - 5.38
अहमद जिया खान - पीस पार्टी
- 15630 - 1.49
शांति देवी - निर्दलीय - 4,011 - 0.38
सुजीत कुमार - निर्दलीय - 3,946 - 0.38
युगल किशोर शुक्ल - आम जनता पार्टी - 2,673 - 0.26
कृष्ण कुमार मौर्य - सम्यक पार्टी - 2,267 - 0.22
मालिक राम - निर्दलीय - 2,113 - 0.2
अनिल कुमार तिवारी - निर्दलीय - 1,514 - 0.14
हनुमान प्रसाद मिश्रा - किसान मजदूर संघर्ष पार्टी - 1,495 - 0.14
कुमारी गीता गौतम - राष्ट्रीय जनता पार्टी - 1,319 - 0.13
नोटा - 9,872 - 0.94
योग - 1,04,6528
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed