{"_id":"624dd7494e1a4004a73d3836","slug":"bjp-balrampur-balrampur-news-lko624915385","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी का ध्वज फहराकर मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी का ध्वज फहराकर मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
विज्ञापन
फोटो-17-बलरामपुर के उतरौला में पार्टी का ध्वज फहराते भाजपाई।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस बुधवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। मंडल व बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
पार्टी कार्यालय अटल भवन में बुधवार को जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में भाजपा के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों ने ध्वज फहराकर स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल भवन से लेकर वीर विनय चौराहे तक प्रभातफेरी निकालकर राष्ट्रवाद का नारा बुलंद किया। सदर विधायक पल्टूराम ने कहाकि भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई द्वारा लगाया गया वट वृक्ष आज पूरी दुनिया में अपना परचम फहरा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने जनसंघ काल के पूर्व विधायक अशफाक अहमद खान एवं कार्यकर्ता शिव कुमार द्विवेदी को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष व सदर विधायक ने पार्टी के माइक्रो डोनेशन अभियान का शुभारंभ भी किया। पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, अजय सिंह पिंकू, परमजीत सिंह,,बृजेंद्र तिवारी, रवि मिश्रा, वरुण सिंह मोनू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, झूमा सिंह,सुनीता मिश्रा, मंजू तिवारी, अपूर्व प्रताप सिंह एवं डा. दिव्य दर्शन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उतरौला कस्बे में क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा की अगुवाई में ध्वज फहराकर रैली निकली और भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना रैली भाजपा कार्यालय से निकलकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष सीबी माथुर, फणींद्र गुप्ता, कृष्ण कुमार व अमरनाथ वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह मंडल व बूथ स्तर पर भी ध्वज फहराकर भाजपा का 42वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया।