{"_id":"643c3f7235ef8b197b02a926","slug":"bjp-announced-the-candidates-balrampur-news-c-13-1-187477-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: भाजपा ने की प्रत्याशियों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: भाजपा ने की प्रत्याशियों की घोषणा
Mon, 17 Apr 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। निकाय चुनाव में पार्टी से टिकट पाने के लिए प्रत्याशियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। नामांकन समाप्त होने से एक दिन पहले भाजपा के प्रदेश संगठन ने पार्टी से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। जबकि समाजवादी पार्टी से टिकट की आस लगाने वाले प्रत्याशी देर शाम तक सूची आने का इंतजार करते रहे।
निकाय चुनाव में 17 अप्रैल तक नामांकन होना है। नामांकन से ठीक एक दिन पहले रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे भारतीय जनता पार्टी ने कमल के चिह्न पर चुनाव लड़ने वालेे प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। इसमें बलरामपुर नगर पालिका परिषद से धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, उतरौला से सविता गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह नगर पंचायत तुलसीपुर से रंजना गुप्ता, पचपेड़वा से रवि वर्मा व गैसड़ी से मदन जायसवाल भाजपा के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
कांग्रेस ने बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए शबाना, उतरौला से मंजूर कुरैशी व गैसड़ी से विजय पाल सिंह को प्रत्याशी बनाया है। पचपेड़वा व तुलसीपुर के प्रत्याशियों की घोषणा होना अभी बाकी है। दूसरी ओर सपा ने रविवार देर शाम तक किसी भी प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया है।