फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bike rider dies, woman injured in collision with bus

Balrampur News: बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, महिला घायल

Fri, 29 Sep 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 29 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies, woman injured in collision with bus
बालरामपुर। उतरौला-गोंडा मार्ग स्थित चमरूपुर सरयू नहर के पास एक रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। इससे बाइक सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथ बैठी महिला घायल हो गई। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना रेहरा बाजार के ग्राम नबीनगर कालूबनकट निवासी हमीदुल्लाह (32) बाइक पर गांव की एक महिला साजिदा को बैठाकर पेहर से तकीजोत जा रहा था। इसी दौरान गोंडा की ओर से आ रही तेज़ रफ्तार बस ने सरयू नहर चमरूपुर के पास बाइक को टक्कर मार दी। इससे बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे हमीदुल्लाह की सिर में गंभीर चोट लग जाने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल महिला काे इलाज के लिए सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस बस को कब्जे में लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed