{"_id":"68810a5aec2879d38f0d334c","slug":"bike-rider-died-in-a-road-accident-balrampur-news-c-99-1-brp1008-130134-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। तुलसीपुर-बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चैपुरवा गांव के पास मंगलवार रात करीब 9:30 बजे ठेलिया से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
सिद्धार्थनगर के थाना चिल्हिया ग्राम रामपुर निवासी त्रिपुरारी चौरसिया (45) बाइक से मंगलवार रात अपने घर जा रहे थे। रास्ते में तुलसीपुर क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के सामने एक ठेलिया तुलसीपुर की तरफ जा रही थी। तभी त्रिपुरारी की बाइक की ठेलिया से आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक सवार त्रिपुरारी को हेलमेट पहनने के बावजूद सिर में गंभीर चोट लग गई। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी तुलसीपुर भेजा गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना तुलसीपुर संजय दुबे ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। जांच की जा रही है। (संवाद)