फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Beneficiaries of the PM SVANidhi scheme felicitated at the Public Welfare Fair

Balrampur News: लोक कल्याण मेले में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी हुए सम्मानित

Wed, 10 Jun 2026 10:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 10 Jun 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Beneficiaries of the PM SVANidhi scheme felicitated at the Public Welfare Fair
फोटो-34-बलरामपुर के नगर पालिका सभागार में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी को किया गया सम्मानित
बलरामपुर। स्वनिधि महोत्सव अभियान के तहत बुधवार को नगर पालिका बलरामपुर सभागार में लोक कल्याण मेला व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शहरी पथ विक्रेताओं और रेहड़ी-पटरी कारोबारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ऋण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। साथ ही समय पर ऋण जमा करने वाले लाभार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन




लोक कल्याण मेले का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने किया। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से छोटे कारोबारियों को ऋण मुहैया कराकर स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। योजना के माध्यम से पथ विक्रेता अपने व्यवसाय का विस्तार कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। डूडा के प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि स्वनिधि योजना के तहत आठ लाभार्थियों को 25 हजार, 12 लाभार्थियों को 15 हजार व पांच लाभार्थियों को 50 हजार रुपये का ऋण चेक प्रदान किया गया। लाभार्थी शनि सिंह, मनोज कुमार चौहान, मुन्नी बेगम व शाहीन ने बताया कि रोजगार के लिए ऋण मिलने से आर्थिक मदद हो गई है। अब स्वरोजगार में आर्थिक तंगी नहीं होगी। कार्यक्रम में समय पर ऋण जमा करने वाले लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा डिजिटल लेने से व्यापारियों को जोड़ने के लिए विभिन्न बैंकों का क्यूआर कोड भी प्रदान किया गया। डूडा के परियोजना अधिकारी लालचंद मौर्य ने बताया कि छोटे कारोबारी अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए स्वनिधि योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना के जरिये कारोबारियों को प्रथम चरण में 15000 रुपये, द्वितीय चरण में 25000 रुपये व तृतीय चरण में 50000 रुपये के ऋण दिया जाता है। इस अवसर पर देवेश कुमार, राम नारायण यादव, महेंद्र कुमार व दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed