फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bekal utsaahee

Balrampur News: समाज को दिशा देती हैं बेकल उत्साही की रचनाएं

Sat, 03 Dec 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bekal utsaahee
बलरामपुर। पद्मश्री बेकल उत्साही की रचनाएं समाज को नई दिशा देती हैं। उन्होंने आम आदमी से जुड़े मुद्दों से लेकर हर एक मुद्दे पर रचनाएं लिखीं। युवा साहित्यकारों के लिए वह किसी प्रेरणास्रोत से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

ये बातें शनिवार को पद्मश्री बेकल उत्साही की पुण्यतिथि पर सिविल लाइंस स्थित उनकी मजार पर फातिहा कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सम्मान अफरोज ने कहीं। उन्होंने कहा कि बेकल उत्साही ने समाज को बहुत कुछ दिया। बेशक वह अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपनी कविताओं, शायरी व लेखों में वे आज भी जिंदा है। युवा पीढ़ी के लिए वह किसी मार्गदर्शक से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष आरिफा उत्साही ने बताया कि पद्मश्री बेकल उत्साही का जन्म वर्ष 1924 में उतरौला के रमवापुर ग्राम में हुआ था। उनके पिता लोधी मोहम्मद जफर खां बड़े जमींदार थे मगर पद्मश्री बेकल उत्साही का दिल कभी भी जमींदारी में नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

1945 में उन्होंने अपना पहला शेर पढ़ा। इसके बाद वह साहित्य की दुनिया में छा गए। उनकी रचनाएं आज भी लोगों की जुबां पर रहती हैं। कार्यक्रम में बेकल उत्सही के बेटे कुंवर सज्जादुल अजीज, शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी व मौलाना शमीम अहमद कादरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed