फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Be careful while walking on the roads of Terai...

Balrampur News: तराई की सड़कों पर चलना जरा संभल कर...

Mon, 30 Sep 2024 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Be careful while walking on the roads of Terai...
बलरामपुर के कटिया चौराहा से कटिया गांव जाने वाली जर्जर सड़क।-संवाद
बलरामपुर। तराई क्षेत्र की सड़कों की हालत बद से बदतर हैं। सड़कें टूटी हैं, अप्रोच धंस गए हैं और विभाग जुगाड़ से काम चला रहा है। मुख्यमंत्री ने भले ही अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया हो लेकिन अभी तक इसका जिले में कोई असर नहीं दिख रहा है। राहगीर जर्जर सड़कों के चलते आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुमार शैलेंद्र का कहना है कि जर्जर सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


धंसा हाईवे, तो कर दी बैरीकेडिंग
गैसड़ी। क्षेत्र के बरूनी नाले के के पास नेशनल हाईवे धंस गया है। आने जाने वाले लोग कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। राहगीर नौशाद आलम, महबूब, दिलीप, राजेश व विनय कुमार यादव आदि ने बताया कि सड़क बनवाने के लिए विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मामले की जानकारी होने पर गैसड़ी कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल सुरक्षा की दृष्टिगत बैरीकेडिंग कर दी गई है।
विज्ञापन


बह गई सड़कें, बच गई गिट्टी
महराजगंज तराई। क्षेत्र के उदईपुर गांव से छतुआपुर जाने वाली सड़क तथा कोटिया चौराहे से कोटिया गांव जाने वाली सड़क की हालत कुछ अलग ही है। एक साल पहले आई बाढ़ में सड़क का तारकोल बह गया और सिफ गिट्टी रह गई। ऐसे में सड़क पर गिट्टी ही गिट्टी दिखाई दे रही है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सड़क निर्माण में जमकर धांधली की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed