फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Basic education department is busy in preparing for the annual examination

वार्षिक परीक्षा की तैयारियों में जुटा बेसिक शिक्षा महकमा

Wed, 11 Mar 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Basic education department is busy in preparing for the annual examination
बलरामपुर। जिले के 2232 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व केजीबीवी की 16 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बीएसए डॉ. रामचंद्र ने जिले के सभी स्कूलों के हेडमास्टरों, वार्डेन व शिक्षकों को सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षाएं कराने का निर्देश दिया है। जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ को बीएसए ने परीक्षा की निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी है। बीएसए ने वार्षिक परीक्षाएं कराने में लापरवाही बरतने वाले अफसरों व शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीसी निरंकार पांडेय ने शनिवार को बताया कि बीएसए के निर्देश पर जिले के 1575 प्राथमिक, 646 उच्च प्राथमिक व 11 केजीबीवी में कक्षा एक से आठ तक 2019-20 की वार्षिक परीक्षा कराने की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। कक्षा एक की मौखिक परीक्षा कराई जाएगी। कक्षा दो व तीन में लिखित और मौखिक परीक्षा का अधिभार 15-15 अंकों का होगा। कक्षा चार व पांच में लिखित परीक्षा 20 अंक और मौखिक परीक्षा 10 अंक की होगी। कक्षा छह, सात व आठ में केवल लिखित परीक्षा होगी। सभी विषयों की मौखिक व प्रयोगात्मक परीक्षाएं हेडमास्टर के निर्देशन में कराई जाएंगी।
विज्ञापन

प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 12 से दो बजे तक होगी। 16 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा एक की हिंदी मौखिक, कक्षा दो आठ तक की हिंदी, द्वितीय पाली में कक्षा तीन से पांच तक कला और कक्षा छह से आठ तक संस्कृत/उर्दू की परीक्षा होगी। 17 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा एक की गणित मौखिक, कक्षा दो से आठ तक गणित, द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक बेसिक क्राफ्ट (गृह शिल्प/कृषि विज्ञान), 18 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा एक की अंग्रेजी मौखिक, कक्षा दो से आठ तक अंग्रेजी, द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक सामाजिक विषय, 19 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा तीन से पांच तक संस्कृत/उर्दू, कक्षा छह से आठ तक पर्यावरणीय अध्ययन, द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक शारीरिक शिक्षा/स्काउट गाइड और 20 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा तीन से पांच तक हमारा परिवेश, कक्षा छह से आठ तक विज्ञान व द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ तक कला विषय की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed