फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bar association should cooperate in getting justice

न्याय दिलाने में सहयोग करें बार संघ : जिला जज

Tue, 21 Feb 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 21 Feb 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bar association should cooperate in getting justice
बलरामपुर के बार संघ भवन में मंगलवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद वकील।-संवाद
बलरामपुर। वादकारियों को न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं का सहयोग आवश्यक है। वादकारियों को समय से न्याय मिल सके, इसके लिए बार संघ के पदाधिकारियों को सहयोग करना चाहिए। न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ताओं के बीच समन्वय से ही न्यायालयों में मुकदमों के बढ़ते बोझ को कम किया जा सकता है। ये बातें बार संघ भवन में मंगलवार को आयोजित द कलेक्ट्रेट बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में जिला जज लल्लू सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

जिला जज ने बार संघ के जिलाध्यक्ष दयाशंकर पांडेय व महामंत्री कमलेश्वर सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पद्माकर मणि त्रिपाठी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष यज्ञराम तिवारी, सतीश कुमार श्रीवास्तव व आशुतोष तिवारी को शपथ दिलाई। कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत ओझा व शिवयोगी शुक्ल को अपर जिला जज अभिनतम उपाध्याय ने शपथ दिलाई। संयुक्त मंत्री सुनील कुमार पांडेय, संतोष कुमार पांडेय व नागेंद्र कुमार शुक्ल को विशेष सत्र न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट विनोद कुमार ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पवनसुत दास अग्रवाल को विशेष सत्र न्यायाधीश पाक्सो एक्ट जहेंद्र पाल सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य दुर्गा प्रसाद सिंह, उमानाथ मिश्र, सत्य नारायण गुप्ता, नरेंद्र श्रीवास्तव, पृथ्वीराज सिंह, अनिरुद्ध प्रसाद वर्मा, अवधेश प्रताप सिंह, राजेश कुमार मिश्र, जैनुल आबदीन, अनुराग देव आचार्य, धर्मेंद्र प्रताप यादव व राजीव कुमार सोनी को सिविल जज सीनियर डिवीजन (एफटीसी) ज्ञानेंद्र कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता गुलाम नबी ने किया। इस अवसर पर रामानंद मिश्र, अजय बहादुर सिंह, अमित कुमार पांडेय, विवेक सिंह, कुलदीप सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, केजी श्रीवास्तव, शत्रुजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed