फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur-Tulsipur bypass road will be built from Dulhanpur.

Balrampur News: दुल्हनपुर से बनेगी बलरामपुर-तुलसीपुर बाईपास रोड

Thu, 28 Sep 2023 08:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 08:36 PM IST
विज्ञापन
Balrampur-Tulsipur bypass road will be built from Dulhanpur.
बलरामपुर। फुलवरिया ओवरब्रिज के बाद अब शहर के लोगों को जल्द ही एक और सौगात मिलेगी। गोंडा मार्ग पर पहली रेलवे क्राॅसिंग के बाद दुल्हनपुर से ही बाईपास रोड बनाने की तैयारी पूरी हो गई है। यह बाईपास बलरामपुर-गोंडा मार्ग से तुलसीपुर मार्ग में जुड़ेगा। इससे शहर में जाम की समस्या काफी हद तक दूर होगी।
विज्ञापन

शहर में भगवतीगंज के बाद से जाम की स्थिति से लोगों को काफी जूझना पड़ता था। इसके लिए जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने फुलवरिया ओवरब्रिज शुरू कराया। वहीं बाईपास का प्रस्ताव भेजा था, जिसका सर्वे हो चुका है। बाईपास 16 गांवों से होकर गुजरेगा। इससे इन गांवों का भी शहर की तर्ज पर विकास हो सकेगा। जिन गांवों से होकर आवागमन बढ़ेगा, वहां के स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed