{"_id":"6751eea3fe24dc62d501dbd1","slug":"balrampur-tops-in-redressal-of-complaints-balrampur-news-c-99-1-brp1008-118039-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शिकायतों के निस्तारण में बलरामपुर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शिकायतों के निस्तारण में बलरामपुर अव्वल
Thu, 05 Dec 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। शिकायतों के निस्तारण में जनपद को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। सभी थानों को पहला स्थान मिलने पर एसपी विकास कुमार ने पुलिस अधिकारी व कर्मियों को बधाई दी है।
एसपी ने बृहस्पतिवार को बताया कि नवंबर माह की जन सुनवाई पोर्टल की रैंकिंग जारी हुई है। शिकायतों के निस्तारण में बलरामपुर को लगातार पांचवें माह में भी पहला स्थान मिला है। जिले के सभी थानों ने शत प्रतिशत अंक हासिल कर पहली रैंक प्राप्त की है।उन्होंने कहा कि प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जा रहा है। प्रार्थना पत्रों की ऑनलाइन फीडिंग आदि मानकों के आधार पर की जाती है। एसपी ने प्रथम स्थान पाने वाले प्रभारियों व आईजीआरएस में नियुक्त अफसरों च कर्मियों को पुरस्कृत करने की बात कही है।