फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur,tele medicine,docter

बाढ़ पीड़ितों को मोबाइल पर डॉक्टर बताएंगे उपचार

Mon, 17 Oct 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
balrampur,tele medicine,docter
फोटो-2-बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल के इमरजेंसी में टेलफोन पर बात करते डॉ. अरविंद कुमार।-संव? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। बाढ़ की तबाही झेल रहे लोगों को प्राथमिक उपचार मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने विशेष पहल शुरू की है। गांव में बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर आने वाले मरीजों के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय में टेली मेडिसिन सेंटर शुरू होगा। सेंटर पर तैनात विशेषज्ञ चिकित्सक सीएचओ के माध्यम से वीडियो कॉल के जरिए मरीजों से बातचीत कर उनका इलाज करेंगे। मरीजों को आवश्यक दवा मुुफ्त मिलेगी। पहले चरण में जिले के 150 एचडब्ल्यूसी को इस सेंटर से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

गांव में बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) गंभीर बीमारी वाले मरीजों का इलाज नहीं कर पाते हैं। बाढ़ के समय मरीजों को गांव में उपचार मुहैया कराने के लिए यह पहल शुरू हुई है। टेली मेडिसिन सेंटर पर फिजीशियन, जर्नल सर्जन, बालरोग, चर्मरोग, हृदय रोग, स्त्रीरोग व नेत्र रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी रहेगी। ग्रामीण अस्पताल की तर्ज पर टेली मेडिसिन सेंटर सुबह 10 से शाम चार बजे तक संचालित होगा। यह सेंटर शुरू होने से अब गांव के गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दौड़कर जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

ऑडियो कॉल की भी रहेगी सुविधा
मेमोरियल चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि टेली मेडिसिन सेंटर के लिए विशेष फोन नंबर 799088276 जारी किया गया है। मरीज इस पर फोन कर सीधे विशेषज्ञ चिकित्सक से बात कर सकेंगे। कहा कि मरीज 7318448270 पर फोन करके इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर व 8090448269 नंबर पर वार्ड में भर्ती मरीजों की जानकारी भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा सेंटर
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि टेली मेडीसिन सेंटर संचालन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसी हफ्ते से सेंटर का संचालन शुरू कर मरीजों को इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed