फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur,snake bite,two person death

72 घंटे के अंदर सर्पदंश से दो सगे भाईयों व एक ममेरे भाई की हालत गंभीर

Thu, 04 Aug 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
balrampur,snake bite,two person death
फोटो-17-बलरामपुर के भवनियापुर गांव में रोते-बिलखते मृतकों के परिजनों।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
ललिया (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भवनियापुर गांव में 72 घंटे के अंदर सर्पदंश से दो सगे भाइयों की मौत हो गई और ममेरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। सर्पदंश से एक ही परिवार में दो मौत व तीसरे की हालत गंभीर होने से घरवालों में कोहराम मचा है। जबकि गांव में दहशत का माहौल है। सीएमओ ने खुद मौके पर जाकर मामले की जांच की तथा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

भवनियापुर निवासी अरविंद मिश्र (35) सोमवार रात छत पर सोते समय सर्पदंश का शिकार हो गए थे। बहराइच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। अरविंद के अंतिम संस्कार में उनके मामा का बेटा चंद्रशेखर निवासी चमरबोझिया भी आया था। बुधवार रात अरविंद के छोटे भाई गोविंद मिश्र (30) तथा ममेरा भाई चंद्रशेखर (28) खाना खाकर सो रहे थे। देर रात अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ गई। घरवाले दोनों को इलाज के लिए लक्ष्मनपुर ले गए। वहां से डॉक्टर ने उन्हें श्रावस्ती जिला मुख्यालय भिनगा भेज दिया। दोनों की हालत गंभीर देख श्रावस्ती से डॉक्टरों ने उन्हें बहराइच रेफर कर दिया। बहराइच में गोविंद की मौत हो गई और चंद्रशेखर की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों का कहना है कि इन दोनों को भी जहरीले सांप ने काट लिया था।
विज्ञापन

मामले की सूचना पाकर सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, सीओ राधारमण सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रणव पांडेय तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी गुरुवार सुबह भवनियापुर गांव पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें हर संभव प्रशासनिक मदद का भरोसा दिलाया। सीएमओ ने बताया कि दोनों भाइयों की मौत जहरीले सांप के काटने से हुई है। अरविंद के घर तथा गांव के आसपास जंगली इलाका है। इस वजह से यहां जहरीले सांप पाए जाते हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की तथा घर व गांव के आसपास लगी झाड़ियां साफ करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी स्नेक वेनम होती तो बच जाती जान
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार से परिजनों तथा ग्रामीणों ने शिकायत कर बताया कि सोमवार रात जब सर्पदंश के शिकार अरविंद को इलाज के लिए जिला पुरुष मेमोरियल अस्पताल ले गए थे तो वहां डॉक्टर ने एंटी स्नेक वेनम नहीं होने की बात कहकर उन्हें बहराइच रेफर कर दिया था। हालांकि सीएमओ का कहना है कि एंटी स्नेक वेनम सभी अस्पतालों में उपलब्ध है। ऐसे में मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की जाएगी। दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

परिवार में मचा कोहराम
ललिया (बलरामपुर)। भवनियापुर निवासी तीन भाइयों में से अरविंद व गोविंद की मौत हो गई। अब इनके बड़े भाई देवेंद्र ही बचे हैं। दो जवान बेटों की मौत से बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गोविंद अपने बड़े भाई देवेंद्र के साथ परिवार सहित लुधियाना (पंजाब) में रहकर रोजगार करते थे। जबकि अरविंद गांव में ही रहते थे और टैक्सी चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। बीते दिन अरविंद की मौत होने पर गोविंद व देवेंद्र परिवार सहित लुधियाना से घर आए थे। अरविंद के परिवार में पत्नी व तीन छोटे बच्चे और गोविंद के परिवार में पत्नी व दो छोटे बच्चे हैं। अब देवेंद्र ही बुजुर्ग माता-पिता और दोनों भाइयों की विधवाओं व बच्चों को ढांढस बंधा रहे हैं। घटना से रिश्तेदारों के साथ ही गांव के लोगों में भी शोक है। इसके साथ ही सर्पदंश को लेकर गांव के लोगों में दहशत है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed