{"_id":"6a2aacc895d60f1b570e07d1","slug":"balrampur-recitation-of-hanuman-chalisa-echoes-at-the-police-station-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : कोतवाली में गूंजा हनुमान चालीसा का पाठ, पिटाई के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर भाजपा पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : कोतवाली में गूंजा हनुमान चालीसा का पाठ, पिटाई के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर भाजपा पदाधिकारी
Thu, 11 Jun 2026 06:10 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:10 PM IST
सार
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिटाई की घटना के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे लोगों में नाराजगी है। अधिकारियों ने धरने पर बैठे लोगों को समझाने और जल्द कार्रवाई का आश्वासन देने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
कोतवाली में प्रदर्शन करते भाजपाई
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भाजपा नेता व नामित सभासद की पिटाई के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज सभासदों और भाजपा पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को नगर कोतवाली परिसर में धरना दे दिया। धरने के दौरान हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर विरोध दर्ज कराया और पुलिस से तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
धरने का नेतृत्व नामित सभासद जयंत सिंह ने किया। उनके साथ नगर पालिका के कई वार्ड सभासद और भाजपा पदाधिकारी कोतवाली परिसर में धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिटाई की घटना के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे और नगर कोतवाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने धरने पर बैठे लोगों को समझाने और जल्द कार्रवाई का आश्वासन देने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। नगर पालिका चेयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह से वार्ता के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन