{"_id":"63ade81271c2e20459038371","slug":"balrampur-new-year-gift-balrampur-news-lko6641609189","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नववर्ष पर कपल स्टैच्यू व गुलाब की बुके पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नववर्ष पर कपल स्टैच्यू व गुलाब की बुके पहली पसंद
विज्ञापन
बलरामपुर के गन्ना दफ्तर के पास नववर्ष को लेकर तैयार गया गुलदस्ता।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर । जिले में नववर्ष की तैयारियां जोरों पर हैं। नये साल के स्वागत को लेकर गिफ्ट व बुके की दुकानें सज गईं हैं। होटल, पार्क व शॉपिंग मालों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष तरह के ऑफर दिए जा रहें हैं।
नगर के माया होटल में 31 दिसंबर की रात में डिनर पार्टी का आयोजन किया गया है। इसमें कपल व बच्चों समेत तीन समूह में पार्टी होगी। वहीं यूपीटी होटल समेत अन्य होटलों में भी 31 दिसंबर की पार्टी के लिए बुकिंग किए गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग एक-दूसरे को एडवांस में ही नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
लव वेरायटी की खरीदारी तेज
नगर के सिटी पैलेस स्थित मन गिफ्ट गैलेरी के राजू ने बताया कि क्रिसमस से ही लव वेेरायटी के आइटमों की खरीदारी तेज हो गई है। इनमें टेडी बियर, कपल स्टैच्यू व ताज महल के मॉडल ज्यादा बिक रहें हैं। कपल स्टैच्यू युवाओं की पहली पंसद है। ग्रीटिंग कार्ड के भी ऑर्डर मिले हैं। 30 से लेकर 400 रुपये तक के ग्रीटिंग कार्ड्स मौजूद हैं। गोंडा मार्ग स्थित चुन्नू व महमूद माली ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी गुलाब के गुलदस्ते की एडवांस में बुकिंग की गई है। 50 से लेकर 500 रुपये तक के छोटे-बड़े गुलदस्ते बनाए जा रहें हैं। इसमें पीला, गुलाबी, लाल व नीले गुलाब का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
नये साल की पहली सुबह मां पाटेश्वरी का करेंगे दर्शन
नववर्ष को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। श्रद्धालु तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी का दर्शन कर नया साल मनाएंगे। रवि सोनी, राहुल मोदनवाल, शुभम गुप्ता, रामनरेश कश्यप का कहना है कि पहली जनवरी की सुबह देवीपाटन मंदिर जाने तैयारी कर रहें हैं। सुबह मां पाटेश्वरी का पूजन कर पूरा साल अच्छे से बीते इसकी प्रार्थना करेंगे। एक जनवरी को मंदिर में होने वाली भीड़ को देखते हुए इंतजाम किए जा रहे हैं। महंत मिथिलेश नाथ योगी ने बताया कि हर साल एक जनवरी को मां पाटेश्वरी के दर्शन को श्रद्घालु जुटते हैं।
नये वर्ष पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क
नया वर्ष शांति व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया जाए। रात 10 बजे के बाद डीजे आदि नहीं बजाए जाएंगे। शराब पीने वालों की चेकिंग के लिए पुलिस बल की टीमें गठित की जाएंगी। सादी वर्दी में भी पुलिस व इंटेलीजेंस की टीमों को लगाया जाएगा। बाजार, पार्क, चौराहा, होटल, सिनेमाहाल, मॉल, रेलवे व बस स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- राजेश कुमार सक्सेना, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर