फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur,nagar palika

बलरामपुर नगर पालिका का होगा सीमा विस्तार

Sat, 24 Sep 2022 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
balrampur,nagar palika
नगर पालिका परिषद कार्यालय बलरामपुर।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। आजादी से पूर्व बनी नगर पालिका बलरामपुर का अब विस्तार होगा। इसमें शहर से जुड़े करीब एक दर्जन गांव शामिल होंगे। यह मंजूरी शुक्रवार को शासन ने विधायक व भाजपा नेताओं की मांग पर दी है।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह तथा भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बीते दिनों नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मिलकर बलरामपुर नगर पालिका सीमा विस्तार करने का अनुरोध किया था। इन लोगों ने नगर से जुड़े बलरामपुर देहात, धुसाह, सेखुईकला, विशुनापुर, विशुनीपुर, सिरसिया, बहादुरापुर, महादेव मिश्र व कलवारी आदि राजस्व गांव को बलरामपुर नगर पालिका में शामिल करने की मांग की थी।
विज्ञापन

विशेष सचिव सुनील कुमार चौधरी ने शुक्रवार को आयुक्त देवीपाटन मंडल, डीएम बलरामपुर तथा अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बलरामपुर को पत्र भेजकर सीमा विस्तार का निर्देश दिया है। विशेष सचिव ने डीएम से एक सप्ताह के अंदर विस्तार की अधिसूचना का प्रारूप नगर विकास विभाग को भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed