फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   balrampur,mlk pg college,dance performance

एकल नृत्य में शताक्षी सेन व अभय ने लहराया परचम -संशोधित

Sat, 24 Sep 2022 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
balrampur,mlk pg college,dance performance
फोटो-11-बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज में शिक्षकों के साथ मौजूद विजयी प्रतिभागी।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नगर के एमएलके महाविद्यालय में शुक्रवार को हुई एकल नृत्य प्रतियोगिता ने दर्शक व निर्णायकों को मुग्ध कर दिया। मितवा ओ मितवा... गाने पर शानदार प्रदर्शन करते हुए बीए तृतीय वर्ष की छात्रा शताक्षी सेन छात्रा वर्ग पहले स्थान पर रहीं। वहीं, विष्णु स्तुति की संस्कृत धुन पर बेहतर विशेष भाव-भंगिमा प्रस्तुत करते हुए बीए प्रथम वर्ष के छात्र अभय कौशल ने बालक वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जेपी पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलन से की। शास्त्रीय, मैशप, आध्यात्मिक व लोग गीत पर आधारित एकल नृत्य प्रतियोगिता में सांस्कृतिक निदेशक डॉ. अनामिका सिंह, डॉ स्वदेश भट्ट व मांडवी तिवारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इसमें बालक वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र मोहित कश्यप को द्वितीय व बीए सेकेंड ईयर के ही मोहम्मद सदरूज जमा एवं एमए द्वितीय वर्ष के सुधाकर दूबे को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की कौशिकी सिंह के दूसरे व बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा आकृति श्रीवास्तव को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। प्रतियोगिता का संचालन कर रहे मणिका मिश्र ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. नीरज शुक्ल, प्रो. वीणा सिंह, डॉ. जितेंद्र भट्ट, डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ. पीएन पाठक, डॉ. पीके मिश्र व डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान समेत कई प्रोफेसर व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed