{"_id":"634c51674b65b37cfd0b2317","slug":"balrampur-kisan-rice-salesman-balrampur-news-lko6531874179","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान बेचने के लिए खाद्य विभाग के वेबसाइड पर कराएं पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान बेचने के लिए खाद्य विभाग के वेबसाइड पर कराएं पंजीयन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में धान खरीद के लिए 36 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके लिए ऑनलाइन पंजीयन किया जा रहा है। अभी तक 332 किसान धान बेचने के लिए पंजीयन करा चुके हैं। जिन किसानों ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है वह जल्द से जल्द खाद्य विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन करा लें।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मूल्य समर्थन योजना के तहत धान की खरीद के लिए बलरामपुर तहसील में 13, तुलसीपुर में 16 तथा उतरौला में 7 क्रय केंद्र सहित जिले में कुल 36 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। धान बेचने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है। उन्होंने यह भी बताया कि धान बेंचने के लिए अभी तक बलरामपुर तहसील में 96, तुलसीपुर तहसील में 271 तथा उतरौला में 8 किसानों सहित जिले में कुल 332 किसानों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। रकबे के आधार पर किसानों के पंजीयन की संख्या काफी कम है।
उन्होंने कहा है कि ऑनलाइन पंजीयन में यदि किसी भी तरह की कोई समस्या आती है तो तहसील के संबंधित विपणन अधिकारी अथवा कार्यालय में संपर्क करके समस्या का समाधान कराया जा सकता है। किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जितेंद्र कुमार शुक्ला को कंट्रोल रूम प्रभारी नामित किया गया है। कंट्रोल रूम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित रहेगा।
विज्ञापन
धान खरीद से संबंधित शिकायत व सुझाव कंट्रोल रूम नंबर 8726388600 पर दर्ज कराई जा सकती है। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारी बलरामपुर राजेश कुमार पांडेय के मोबाइल नंबर 9919172772, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी तुलसीपुर रीना नायक के मोबाइल नंबर 8429711243 तथा विपणन निरीक्षक उतरौला के मोबाइल नंबर 9415222465 पर भी संपर्क करके धान खरीद के संबंध में कोई भी जानकारी हासिल की जा सकती है।