{"_id":"64399a7cf39aedf63809dac2","slug":"balrampur-had-the-lowest-voter-turnout-in-the-2017-civic-elections-balrampur-news-c-13-1-183269-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 2017 के निकाय चुनाव में बलरामपुर में हुआ था सबसे कम मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 2017 के निकाय चुनाव में बलरामपुर में हुआ था सबसे कम मतदान
Fri, 14 Apr 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। वर्ष 2017 में नवंबर-दिसंबर में हुए निकाय चुनाव में सबसे कम मतदान बलरामपुर नगर पालिका परिषद में हुआ था। महज 54.47 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। अब फिर निकाय चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। ऐसे में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
वर्ष 2017 में जिले में कुल चार निकायों में चुनाव हुआ था। उस वक्त के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल 42 व सदस्य पद के लिए 437 उम्मीदवार मैदान में थे। उस वक्त तीसरे चरण में 29 नवंबर 2017 को मतदान हुआ था। सबसे कम मतदान बलरामपुर नगर पालिका परिषद में 54.47 प्रतिशत ही हो सका था। उतरौला नगर पालिका में 56.66 प्रतिशत, तुलसीपुर में 62.96 व पचपेड़वा में 61.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। उस वक्त सर्दी का मौसम था, इस बार गर्मी का मौसम है। ऐसे में मतदान का प्रतिशत बढ़ाना किसी चुनौती से कम नहीं है।
इस बार पांच निकायों के 96 वार्डों में चुनाव होना है। पिछले चुनाव में एक लाख 46 हजार 673 मतदाता ही थे। इस बार यह संख्या बढ़कर एक लाख 65 हजार 976 तक पहुंच गई है। ऐसे में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए अब लोगों को जागरूक करने की तैयारी की जा रही है। बलरामपुर के रिटर्निंग ऑफिसर राजेंद्र बहादुर का कहना है कि नामांकन की प्रक्रिया के बाद जागरूकता को लेकर गतिविधियां कराई जाएंगी।
विज्ञापन
मतदान को लेकर हों जागरूक
मतदान हमारा अधिकार है। इसको लेकर लोगों को जागरूक होना होगा। मतदाताओं को अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए आगे आना होगा। मैं खुद मतदान करूंगा, साथ ही अन्य को भी जागरूक करूंगा।
-लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान, एनसीसी अधिकारी एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर
मतदान हर नागरिक की जिम्मेदारी
लोकतंत्र में मतदान हर नागरिक की जिम्मेदारी है। हमारा प्रतिनिधि कैसा हो, इसके चुनाव के लिए मतदान आवश्यक है। कोई भी मौसम हो, कोई भी बाधा आए, सबसे पहले मतदान करें।
- डॉ. राकेश चंद्रा, संयोजक क्रांतिकारी विचारधारा मोर्चा
शत-प्रतिशत करें मतदान
यह एक ऐसा अधिकार है, जो हर मतदाता को उसकी जिम्मेदारी का अहसास कराता है। शहर की सरकार हो या फिर अन्य, हर सरकार के चुनाव में मतदान का अहम योगदान है। इसलिए शत-प्रतिशत मतदान करें।
-डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ चिकित्सक
उत्सव के रूप में मनाएं मतदान का दिन
यही एक ऐसा मौका मिलता है, जब नागरिकों को अपनी पसंद का नेता चुनने का अधिकार मिलता है। ऐसे में हर नागरिक को इसे उत्सव के रूप में मनाते हुए शत-प्रतिशत मतदान करना चाहिए।
-नितेश तिवारी, पुरैनिया तालाब