फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur: Aunt and nephew died after being hit by a truck, both were riding a bike; truck was seized

बलरामपुर: ट्रक की चपेट में आने से बुआ-भतीजे की मौत, बाइक पर सवार थे दोनों; कब्जे में लिया गया ट्रक

Mon, 01 Sep 2025 08:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बलरामपुर
अमर उजाला संवाद, बलरामपुर Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 01 Sep 2025 08:17 PM IST
सार

Road accident in Balrampur: बलरामपुर में एक ट्रक ने बाइक से जा रहे बुआ और भतीजे को रौंद दिया। इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन
Balrampur: Aunt and nephew died after being hit by a truck, both were riding a bike; truck was seized
बलरामपुर में सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बलरामपुर के गैडास बुजुर्गक्षेत्र में सोमवार की शाम करीब छह बजे  सड़क हादसे में दो लोगों दर्दनाक मौत हो गई। रसूला गांव निवासी राजू (26) अपनी बुआ चिकना को बाइक से जोगिया गांव छोड़ने जा रहा था। रास्ते में बौडिहार स्थित इंडियन बैंक के पास उनकी बाइक एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गई।

विज्ञापन


 हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर बाइक को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि बाइक चालक राजू हेलमेट नहीं पहने थे। उन्होंने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।अचानक हुए इस हादसे से परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed