फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Balrampur: An old man died while standing in line for fertilizer

Balrampur: खाद के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, एक सप्ताह से कर रहे थे दौड़भाग

Fri, 08 Aug 2025 02:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Aug 2025 02:07 PM IST
सार

बलरामपुर जिले में खाद के लिए लाइन में लगे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वो शुक्रवार सुबह बिना कुछ खाए-पिए घर से निकले थे और लाइन में लगे हुए थे।

विज्ञापन
Balrampur: An old man died while standing in line for fertilizer
सफीउर्रहमान उर्फ बड़कऊ - फोटो : amar ujala

विस्तार

बलरामपुर जिले में खाद की किल्लत के बीच शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग की लाइन में खड़े-खड़े मौत हो गई। मृतक की पहचान सफीउर्रहमान उर्फ बड़कऊ (70) पुत्र लल्लन निवासी श्रीदत्तगंज के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार वह पिछले एक सप्ताह से खाद के लिए दौड़-भाग कर रहे थे।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे बिना कुछ खाए-पिए घर से निकले और श्रीदत्तगंज बाजार स्थित एग्रीकल्चर जंक्शन की दुकान पर खाद लेने के लिए लाइन में खड़े थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही गिर पड़े। पुत्र सिकंदर ने बताया कि लगातार किल्लत के चलते उन्हें कई बार खाली हाथ लौटना पड़ा था।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि जिले में खाद की कमी से किसानों में आक्रोश है लेकिन आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। प्रभारी जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र खरवार ने कहा कि अभी पूरे मामले की जानकारी नहीं है। किसी ने शिकायत नहीं की है। पता किया जा रहा है। ज्यादा कुछ बताने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed