फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Babies are studying hungry due to non-preparation of mid-day meal

Balrampur News: मध्याह्न भोजन न बनने से भूखे पेट पढ़ रहे नौनिहाल

Mon, 28 Aug 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 28 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Babies are studying hungry due to non-preparation of mid-day meal
बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय हलौरा में प्रदर्शन करते अ​भिभावक।
जरवा (बलरामपुर)। कंपोजिट विद्यालय हलौरा में मध्याह्न भोजन न बनने के कारण नौनिहाल भूखे पेट पढ़ाई करने को मजबूर हैं। अभिभावकों ने सोमवार को विभागीय उदासीनता के खिलाफ प्रदर्शन किया। अभिभावक कमरूनिशा, सुमिरता, सुहेल अहमद, राम सुमिरन, अशोक कुमार, नानबाबू, चिनके, बैठोले और अब्दुल अहद आदि ने बताया कि विद्यालय में दैनिक श्रमिक व गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं। मध्याह्न भोजन न बनने से बच्चे भूखे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि एमडीएम का खाता काफी दिनों से शून्य चल रहा है। जिस कारण हमने अपने पास से लगभग 60 हजार रुपये का मध्यान्ह भोजन बच्चों को करवाया। समय से पैसे न आने के कारण भोजन बनवाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भोजन न बनने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed