फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ayurvedic hair oil becomes a favorite among foreign traders at the Noida Trade Show

Balrampur News: नोएडा ट्रेड शो में आयुर्वेदिक हेयर ऑयल बना विदेशी कारोबारियों की पसंद

Wed, 30 Sep 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 30 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Ayurvedic hair oil becomes a favorite among foreign traders at the Noida Trade Show
फोटो 57 ट्रेड शो में जानकारी लेते नाइजीरिया देश के प्रतिनिधि। स्रोत विभाग
बलरामपुर। नोएडा में आयोजित ट्रेड शो में जिले के स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की संभावनाएं बनी हैं। जिले से आयुर्वेदिक हेयर ऑयल समेत अन्य उत्पाद लेकर पहुंचीं इरम जावेद ने ट्यूनीशिया और नाइजीरिया के कारोबारियों व प्रतिनिधियों से बातचीत कर उत्पादों की जानकारी साझा की। विदेशी प्रतिनिधियों ने आयुर्वेदिक हेयर ऑयल में रुचि दिखाई और जल्द ही मांग भेजने की बात कही। इससे स्थानीय उत्पादों को नए बाजार मिलने और कारोबार के विस्तार की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव सूक्ष्म एवं लघु उद्यम शशि भूषण लाल सुशील ने भी उत्पादों की सराहना की। दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने जिले के अन्य उत्पादों में भी रुचि दिखाई। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने स्थानीय उद्यमियों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग पर जोर देने की बात कही।
विज्ञापन


ट्रेड शो में घमंजा चाट के ओम प्रकाश ने अपने पारंपरिक स्वाद को बाजार तक पहुंचाने की पहल की। अरविंद गुप्ता ने नारियल बर्फी और कलाकंद के जरिए स्थानीय मिठास को कारोबार से जोड़ने का प्रयास किया। भानमती ने मूंज से बने बैग और हस्तशिल्प उत्पादों के लिए बाजार तलाशा। भानुमती ने बताया कि उन्हें उत्पादों के डिजाइन में बदलाव की राय मिली है, जिसके लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय उद्यमियों ने संभावित खरीदारों से संपर्क कर कारोबार बढ़ाने के अवसर तलाशे। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि ट्रेड शो के माध्यम से जिले के कारोबार को अन्य शहरों के साथ ही व्यापक बाजार तक पहुंचाने के अवसर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed