{"_id":"5d261d198ebc3e6ce559b599","slug":"awareness-of-water-harvesting-balrampur-news-lko4699655133","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबों को सुंदर बनाकर करें जल संचयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबों को सुंदर बनाकर करें जल संचयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सीडीओ अमनदीप डुली की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जल संरक्षण, पेयजल एवं सिंचाई सुविधाओं के साथ-साथ भूगर्भ के जल स्तर को रोकने के प्रयास पर विचार विमर्श किया गया। वर्षा ऋतु में शत-प्रतिशत जल संरक्षण करना सभी लोगों के लिए नितांत आवश्यक है। जल संरक्षण से ही जीवन को खुशहाल बनाया जा सकता है।
तालाबों को सुंदर बनाकर जल संचयन करें। पानी की एक-एक बूंद भविष्य को बचाने में कारगर साबित होगी। जिले के सभी 9 ब्लॉकों के बीडीओ मनरेगा के माध्यम से 801 ग्राम पंचायतों के हर मजरों में तालाबों का निर्माण कराएं। तालाबों के निर्माण में सुंदरीकरण का विशेष ध्यान रखा जाए।
तालाबों का निर्माण ऐसे हो कि उसमें वर्षा का जल संचित किया जा सके। ग्राम पंचायत स्तर पर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम कराकर लोगों को पानी की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी जाए। जिले में जल संरक्षण व जल संचयन के लिए सिंचाई, लघु सिंचाई, कृषि, भूमि संरक्षण, जल निगम, पंचायती राज व वन विभाग के अफसरों को कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया।