फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   aware about child protection

Balrampur News: बाल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

Sun, 15 Jan 2023 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
aware about child protection
बलरामपुर। श्रम विभाग, यूनिसेफ और उद्यमिता विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बाल संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बीते दिन सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर बनघुसरा में गोष्ठी व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बाल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कानपुर की संस्कार संस्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से लोगों को बालश्रम, बाल विवाह व बाल हिंसा जैसी कुरीतियों के प्रति जागरूक किया। नाटक के जरिए लोगों को ये समझाया गया कि बालश्रम या बाल विवाह से किस तरह बच्चों का भविष्य खराब हो जाता है।
विज्ञापन

यूनिसेफ की संस्था नया सवेरा के समन्वयक मनोज तिवारी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कहीं बाल विवाह हो रहा है तो उसे रोकने के लिए तत्काल यूपी 112, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 एवं महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 पर शिकायत करें। उन्होंने बताया कि अगर कहीं कोई बच्चा मजदूरी करता दिखे अथवा किसी अन्य समस्या से पीड़ित हो तो 1098 नंबर पर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बाल कल्याण समिति के माध्यम से भी पीड़ित बच्चे की समस्या का समाधान कराया जा सकता है। गोष्ठी में पंचायत सहायक रागिनी ने कहा कि अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें, ताकि शिक्षा हासिल करके वह परिवार व समाज के विकास में योगदान दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed