Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Awaiting the arrest of the accused in the gang-rape case

Balrampur News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार

Sun, 15 Nov 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 15 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Awaiting the arrest of the accused in the gang-rape case
बलरामपुर। रेहरा बाजार क्षेत्र की एक महिला ने अधिक मजदूरी दिलाने का झांसा देकर पुणे ले जाने, वहां बंधक बनाकर रखने और सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, करीब दो माह पहले उसे अधिक मजदूरी दिलाने का लालच देकर पुणे ले जाया गया था। वहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। पति और बच्चों के पास लौटने की बात कहने पर उसकी पिटाई की गई और गाली-गलौज की गई। महिला का आरोप है कि बाद में अन्य लोगों को बुलाकर उसे बंधक बना लिया गया।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह मौका पाकर पुणे से भाग निकली, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे अलग-अलग शहरों में रिश्तेदारों के यहां रखा गया। किसी तरह लखनऊ पहुंचने के बाद उसे सादुल्लाह नगर होते हुए आरोपी के घर ले जाया गया, जहां दो दिन तक बंधक बनाकर रखने का आरोप है। एक दिन तड़के मौका पाकर वह वहां से भाग निकली और अपने पति के पास पहुंचकर पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अनिल दीक्षित ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, सीओ उतरौला डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed