फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Assistant Commissioner Ashish Saini reached the village, received a grand welcome

Balrampur News: असिस्टेंट कमिश्नर बन गांव पहुंचे आशीष सैनी, जोरदार स्वागत

Fri, 03 Apr 2026 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Assistant Commissioner Ashish Saini reached the village, received a grand welcome
बलरामपुर के शुक्लागंज बाजार में आशीश को माला पहनाकर स्वागत करते लोग ।-संवाद
श्रीदत्तगंज। शुक्लागंज बाजार के गुमड़ी गांव निवासी आशीष कुमार सैनी के असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) पद पर चयनित होने के बाद शुक्रवार को गांव पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। उनकी सफलता पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन

डीजे की धुन पर जुलूस निकाला गया और उन्हें पूरे बाजार में घुमाया गया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने उनका अभिनंदन किया और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। युवाओं और ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्वागत सम्मान समारोह में सदर विधायक पल्टूराम, ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल, पूर्व प्रधान डीके यादव, अनिल वर्मा, राम निवास वर्मा, मनोज वर्मा, राजेश भारती, अशोक शुक्ला सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

आशीष ने परीक्षा में 81वीं रैंक प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से आने वाले आशीष के पिता और बड़े भाई शुक्लागंज बाजार में चाय की दुकान चलाते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने उनकी पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। आशीष ने सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार बने अंकुर सिद्धार्थ का पैतृक गांव में स्वागत
महराजगंज तराई। क्षेत्र के ग्राम बलुई निवासी अंकुर सिद्धार्थ के नायब तहसीलदार पद पर चयनित होने के बाद पैतृक गांव पहुंचने पर उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। शुक्रवार को लखनऊ से गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। आसपास के गांवों से भी लोग उन्हें देखने पहुंचे, जिससे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। अंकुर सिद्धार्थ अनुदेशक अरविंद कुमार के पुत्र हैं। उन्होंने यूपीपीएससी की पीसीएस परीक्षा में 218वीं रैंक हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा किसान आदर्श बाल विद्या मंदिर रमईडीह में कक्षा पांच तक हुई। इसके बाद कक्षा छह से बारह तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय से पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने बीएचयू आईटी से बीटेक किया और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हुए सफलता हासिल की। (संवाद)

तीसरे प्रयास में गुलाब सिंह बने सांख्यिकीय अधिकारी
उतरौला। क्षेत्र के जोगीवीर गांव निवासी गुलाब सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) 2024 की परीक्षा में सांख्यिकीय अधिकारी पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गुलाब सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय से एमएससी (गणित) की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की थी। उन्होंने लगातार प्रयास जारी रखते हुए तीसरे प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने बताया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद आत्मविश्वास बनाए रखा और नियमित अध्ययन के साथ लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया। उनके पिता नरसिंह पाल वर्मा अधिवक्ता हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed