फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Artisans from Kolkata will decorate Veer Vinay Square during Navratri

Balrampur News: नवरात्र में वीर विनय चौराहे को सजाएंगे कोलकाता के कारीगर

Sun, 29 Sep 2024 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Artisans from Kolkata will decorate Veer Vinay Square during Navratri
बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर बनाया जा रहा प्रवेश द्वार।-संवाद
बलरामपुर। नवरात्र में शहर को सजाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कोलकाता से कारीगर बुलाए हैं। नगर की हृदयस्थली कहे जाने वाले वीर विनय चौराहे को सजावट से भव्य रूप दिया जाएगा। नगर के चारों मुख्य मार्गों पर प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। साथ ही रंगीन झालर व लाइटों से शहर को जगमग किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि तीन अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। इस बार के नवरात्र को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिस तरह दीपावली में अयोध्या को सजाया जाता है, उसी तरह बलरामपुर नगर को सजाने की योजना बनाई गई है। नगर के वीर विनय चौराहे को भव्य स्वरूप देने के लिए कोलकाता से कारीगर बुलाए गए हैं। गोंडा रोड, तुलसीपुर रोड, बहराइच रोड व चौक बाजार जाने वाले मार्ग पर भव्य स्वागत द्वार बनाया जाएगा। इसके अलावा चारों मार्गाें पर रंगीन झालर व लाइट लगाकर नगर को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग किया जाएगा।
विज्ञापन


भगवान श्रीराम के लिए परेड में बनेगा भव्य मंच
दशहरा के दिन परेड ग्राउंड में भगवान श्रीराम का रथ पहुंचने पर राज परिवार द्वारा भगवान राम का राज्याभिषेक और आरती रथ पर ही की जाती थी। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस बार परेड ग्राउंड में भगवान राम के लिए एक अलग मंच तैयार किया जाएगा। रथ से उतरने के बाद भगवान राम मंच पर जाकर विराजमान होंगे। वहीं पर राजपरिवार द्वारा भगवान राम का राज्याभिषेक किया जाएगा। इसके बाद नगर के प्रबुद्धजन भी भगवान राम की आरती उतारेंगे। इस बार रावण दहन के लिए विशेष आतिशबाजी की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed