{"_id":"5d1506f48ebc3e3cbf2e8134","slug":"arrangements-for-the-protectin-of-daughters-balrampur-news-lko467621467","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में बेटियों की सुरक्षा के लिए होंगे पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में बेटियों की सुरक्षा के लिए होंगे पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। स्कूलों में बेटियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। बेटियों को जागरुक कर सुरक्षा के प्रति सतर्क किया जाएगा। एक से 31 जुलाई से जिले भर के महाविद्यालयों व गल्र्स इंटर कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाकर बेटियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी। यह बातें एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान पर आयोजित बैठक को संबांधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि ब्लॉकवार महाविद्यालयों व गर्ल्स इंटर कॉलेजों में बेटियों को सुरक्षा प्रदान की जाएगी। पुलिस विभाग की तरफ से संबंधित थाने से नामित एक पुरुष व महिला अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। बालिका सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन संबंधित ब्लॉक के बीडीओ व सीडीपीओ के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा।
महिला कल्याण विभाग की तरफ से नामित एक्सपर्ट बेटियों को विषम परिस्थितियों से निपटने की जानकारी से लैस कराएंगे। इस अभियान के तहत प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे सुरक्षा संबंधी जानकारी बेटियों को दी जाएगी। डीआईओएस एमके कन्नौजिया के अधीन संचालित स्कूलों में कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
छात्रों व प्रधानाचार्यों की कार्यक्रम में उपस्थिति अनिवार्य होगी। बीएसए हरिहर प्रसाद के अधीन विद्यालयों में भी कार्यक्रम कराए जाएंगे। तीनों तहसीलों के सीओ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा संबंधी टिप्स देंगे। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुश्फिेकीन सहित सभी नौ ब्लॉकों के बीडीओ व 10 बाल विकास परियोजनाओं के सीडीपीओ भी मौजूद रहे।