फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Application for admission in ITI begins today

Balrampur News: आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन आज से

Sun, 11 May 2025 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Application for admission in ITI begins today
बलरामपुर के विशुनपुर विश्राम में ​स्थित आईटीआई।-संवाद
बलरामपुर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश प्रक्रिया 12 मई से शुरू हो रही है। प्रशिक्षण सत्र के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिले में तीन राजकीय व दो निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 30 ट्रेडों में करीब 1464 सीटें हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच जून है।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विशुनपुर विश्राम के प्रधानाचार्य मैथिली शरण ने बताया कि प्रवेश प्रकिया ऑनलाइन है। यदि किसी अभ्यार्थी को प्रवेश लेने के लिए आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत हो रही हो तो वह अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र आदि के साथ, संस्थान के काउंटर पर आकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकता है। काउंटर से आवेदक की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने में हर संभव मदद की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन में की गई प्रविष्टियों में त्रुटियों के संशोधन के लिए भी दो दिन का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि आईटीआई में एडवांस टेक्नॉलाजी के प्रशिक्षण के तहत टाटा कंपनी की ओर से एडवांस्ड सीएनसी मैकेनिकल टेक्नीशियन, मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन और मैकेनिकल इलेक्टि्रकल व्हीकल में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में थ्रीडी प्रिंटर्स मशीन, उसके कल पुर्जे और मशीन के संचालित करने के तौर तरीकों के साथ ही टूल्स निर्माण के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा रोबोट के माध्यम से एडवांस वेल्डिंग का भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed