{"_id":"67c33daa5fc13fedab0cbc20","slug":"annual-examination-will-be-held-in-1809-council-schools-from-march-24-balrampur-news-c-99-1-slko1029-121765-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 1809 परिषदीय स्कूलों में 24 मार्च से हाेगी वार्षिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 1809 परिषदीय स्कूलों में 24 मार्च से हाेगी वार्षिक परीक्षा
विज्ञापन
बलरामपुर। परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम तय हो गया है। विद्यालयों में परीक्षा की तैयारी विद्यार्थियों को कराने का निर्देश दिया गया है। परीक्षाएं 24 मार्च से प्रारंभ होकर 28 तक चलेंगी। मूल्यांकन का कार्य भी परीक्षा के साथ-साथ होगा। 29 मार्च को बच्चों को रिपोर्ट कार्ड बांटे जाएंगे। बीएसए शुभम शुक्ल ने बताया कि परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है।
जिले के 1809 परिषदीय स्कूलों में करीब दो लाख बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। वार्षिक परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्न पत्र जनपद स्तर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तैयार होगा, जो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा। बीएसए प्रश्नपत्रों की छपाई कराकर विद्यालय स्तर पर वितरण कराएंगे। संबंधित ब्लाॅक के खंड शिक्षा अधिकारी 22 मार्च तक इन प्रश्नपत्रों को विद्यालय स्तर पर वितरित करा देंगे। कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो से कक्षा पांच तक की वार्षिक परीक्षा लिखित एवं मौखिक होगी। कक्षा 2 व कक्षा 3 में लिखित एवं मौखिक परीक्षा का 50-50 अंकों की तथा कक्षा 4 व कक्षा 5 में लिखित एवं मौखिक परीक्षा का पूर्णांक 70:30 रखा जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की होगी लिखित परीक्षा
कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी लिखित परीक्षा देंगे। लिखित वार्षिक परीक्षा 50 अंकों की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न, अति लघु उलारीय, लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय प्रश्न सम्मिलित होंगे। प्रश्न पत्र को 50 अंकों में विभाजित किया जाएगा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न 10 अंक, अति लघु उत्तरीय प्रश्न 10 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न 20 अंक व दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 10 अंक के होंगे। वार्षिक परीक्षा में लिखित परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी तथा मौखिक परीक्षा की समयावधि प्रधानाध्यापक आवश्यकतानुसार निर्धारित करेंगे।
विज्ञापन
उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की व्यवस्था अलग-अलग
वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी अलग-अलग होगा। कक्षा 01, कक्षा 02, कक्षा 03, कक्षा 04, कक्षा 06 एवं कक्षा 07 की वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन विद्यालय में विद्यालय के अध्यापक करेंगे, जबकि कक्षा 05 की वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन संकुल (न्याय पंचायत) पर होगा। मूल्यांकन का कार्य संकुल के क्षेत्र के अन्य विद्यालय के अध्यापक करेंगे। कक्षा 08 की वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन बीआरसी पर दूसरे संकुल के शिक्षक करेंगे।