फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ANM surrounded CMO office

Balrampur News: एएनएम ने घेरा सीएमओ दफ्तर

Fri, 18 Oct 2024 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 18 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
ANM surrounded CMO office
बलरामपुर। ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए जारी सरकारी फरमान से जिले की एएनएम आक्रोशित हैं। शुक्रवार को नौ ब्लॉकों की सैकड़ों एएनएम ने सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। कार्यालय के सामने ही नारे बाजी करते हुए एएनएम धरने पर बैठ गई। कार्यालय का घेराव कर ऑनलाइन हाजिरी लगाने के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य एनएचएम एएनएम कर्मचारी यूनियन के बैनर तले सीएमओ कार्यालय में सुबह ही सैकड़ों की संख्या में एएनएम पहुंच गई। कलेक्ट्रेट में बैठक होने के कारण सीएमओ सहित अन्य अधिकारी नहीं मिले। इससे नाराज एएनएम सीएमओ कार्यालय के सामने ही धरने पर बैठ गई। ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। तीन से चार घंटे तक सीएमओ कार्यालय पर एएनएम का जमावड़ा लगा रहा। एएनएम ऑनलाइन उपस्थित न लगाने पर अड़ी रही।
विज्ञापन

यूनियन की जिलाध्यक्ष आराधना सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गीता वर्मा, सुशीला गुप्ता, बीना कुमारी, अर्चना सिंह, रंगीता देवी, वंदना भारती, अनीता देवी, सविता, रंजीता, आरती, प्रियंका, निशा पटेल व मीनाक्षी आदि ने कहा कि जिले में अधिकांश उपकेंद्र बेहद जर्जर एवं दूरदराज इलाके में स्थित है। एएनएम का कार्य फील्ड में ही है। फील्ड के साथ ही डाटा अपलोड का कार्य एएनएम ही करती हैं। ऐसे में उपकेंद्र पर पहुंचकर फोटो अपलोड कर ऑनलाइन हाजिरी लगना संभव नहीं है। सरकार ऐसा निर्णय लेकर एएनएम का उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed