फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ANM accused of misbehaving with patient

Balrampur News: एएनएम पर मरीज से दुर्व्यवहार का आरोप

Sun, 08 Mar 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 08 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
ANM accused of misbehaving with patient
महराजगंज तराई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज तराई में तैनात एएनएम पर मरीज से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने शिकायत की है। रामरूप पुरवा निवासी अशोक कुमार तिवारी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत में उन्होंने बताया कि है कि 27 फरवरी को वह अपनी बहू का प्रसव कराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज तराई पर गए थे। वहां तैनात एएनएम ने मरीज को बिना देखे ही बता दिया कि ऑपरेशन से प्रसव होगा। ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल ले जाने की बात कहकर वापस कर दिया। फिर वह अपनी बहू को जिला महिला अस्पताल ले गए। महिला अस्पताल में बहू का बिना ऑपरेशन के ही सुरक्षित प्रसव हो गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि एएनएम मरीजों से अच्छा व्यवहार नहीं करती हैं। गर्भवती महिलाओं को बिना देख व परामर्श के रेफर कर देती हैं। इस तरह के व्यवहार से स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल हो रही है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र ने बताया कि मरीज के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed