फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Animal husbandry is being done in the village secretariat instead of meeting

बैठक के बजाए ग्राम सचिवालय में हो रहा पशुपालन

Sun, 29 Nov 2020 09:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Animal husbandry is being done in the village secretariat instead of meeting
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। लाखों की लागत से बनाए गए ग्राम सचिवालय में बैठक के बजाए इनका इस्तेमाल पशुपालन के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

तुलसीपुर ब्लॉक के बदलपुर ग्राम पंचायत के सचिवालय में जहां जानवरों को बांधा जा रहा है वहीं मैनहवा ग्राम पंचायत का सचिवालय भवन देखरेख के अभाव में जर्जर हो रहा है। ग्राम प्रधानों की घोर लापरवाही के चलते सचिवालय भवनों का प्रयोग सरकारी कार्यों में नहीं हो रहा है।
तुलसीपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत बदलपुर का भवन लगभग पांच वर्ष पूर्व बनकर तैयार हुआ था। पंचायत भवन के निर्माण में करीब 23 लाख रुपये खर्च किये गए।
भवन निर्माण हो जाने के बावजूद उसमें बैठक आयोजित नहीं की जाती हैं। देखरेख के अभाव में पंचायत भवन पूरी तरह जर्जर हो गया है। भवन को ग्रामीण पशुशाला के रूप में प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पंचायत भवन में भूसा रखा हुआ है। बरामदे में पशुओं को बांधा जाता है। इसी तरह ग्राम मैनहवा में बना पंचायत भवन देख-रेख के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो गया है। भवन की खिड़की-दरवाजे गायब हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन में भूसा रखने और जानवरों को बांधने के काम में लिया जा रहा है। ग्रामवासी सूरजलाल, महावीर, अब्दुल अजीज, विजयपाल, कबीर व प्रभू दयाल आदि ने बताया कि पंचायत भवन में आज तक कोई बैठक नहीं हुई।
पंचायत भवन के चारो तरफ झाड़ियां उग आई हैं। खिड़की-दरवाजे चोर उठा ले गए हैं। पंचायत भवन देखरेख के अभाव में काफी जर्जर होता जा रहा है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed