फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Angry drivers protested

Balrampur News: नाराज चालकों ने किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 12 Aug 2023 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Angry drivers protested
बलरामपुर। रोडवेज चालक व परिचालकों ने शनिवार को फोरमैन के दुर्व्यवहार से नाराज होकर विरोध-प्रदर्शन किया। डिपो का मुख्य गेट बंद करके फोरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर उसके निलंबन अथवा स्थानांतरण की मांग को लेकर एआरएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह भिनगा से बस लेकर पहुंचे चालक गंगाराम शुक्ला ने बलरामपुर डिपो के फोरमैन राजेश कुमार से बस में डीजल पाइप फटे होने की शिकायत की। फोरमैन ने चालक पर डीजल चोरी का आरोप लगाते हुए दुर्व्यहार किया। फोरमैन द्वारा चालक के साथ अभद्रता की जानकारी होते ही डिपो के सभी चालक व परिचालक कार्यशाला पहुंच गए। कार्यशाला का गेट बंद कर फोरमैन के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। फोरमैन को निलंबित करने व उनके स्थानांतरण की मांग को लेकर चालक व परिचालकों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

केएन चौधरी, यज्ञ नरायन तिवारी, राजेंद्र, श्याम सुंदर व मनीष आदि ने बताया कि डिपो के फोरमैन अक्सर चालक व परिचालकों से अभद्रता करते हैं। बस की फिटनेस का शिकायत करने पर चालकों से गाली गलौज भी करते हैं। चालकों की शिकायत पर बस की मरम्मत भी नहीं कराते हैं। कुछ माह पूर्व बलरामपुर डिपो की बस लखनऊ मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। चालक व परिचालकों का आरोप है कि दुर्घटना से पहले उस बस की फिटनेस को लेकर चालक ने फोरमैन से शिकायत की थी पर फोरमैन ने बस ठीक नहीं कराई। कुछ दिन बाद ही वह बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। चालक व परिचालकों ने चेतावनी दी है कि यदि फोरमैन के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो चक्काजाम करके आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed