फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Anger among the lawyers of Utraula and Tulsipur as well

Balrampur News: उतरौला व तुलसीपुर के वकीलों में भी आक्रोश

Fri, 16 Jan 2026 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Anger among the lawyers of Utraula and Tulsipur as well
बलरामपुर के उतरौला में मतदान का बहिष्कार करते अ​​धिवक्ता।-संवाद
उतरौला/ तुलसीपुर। बलरामपुर के अधिवक्ता सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव एवं उनके परिजनों के साथ बृहस्पतिवार रात लूटपाट व जानलेवा हमले की घटना पर उतरौला व तुलसीपुर के अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया। अधिवक्ताओं ने इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर रोष व्यक्त किया और बलरामपुर अधिवक्ता संघ को अपना समर्थन व्यक्त किया।
विज्ञापन

उतरौला में शुक्रवार को अधिवक्ता संघ की आकस्मिक बैठक अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस की कार्यशैली की निंदा की गई और सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जिला बार संघ का जो निर्णय होगा, उसी के अनुरूप अधिवक्ता संघ का निर्णय होगा। अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव का बहिष्कार किया। तुलसीपुर बार एसोसिएशन ने भी पीड़ित अधिवक्ता के समर्थन में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed