फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   An overbridge will be constructed at the Jharkhand railway crossing at a cost of 3.2 billion

Balrampur News: 3.2 अरब से झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज

Sat, 10 Jan 2026 09:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
An overbridge will be constructed at the Jharkhand railway crossing at a cost of 3.2 billion
बलरामपुर के झारखंडी रेलवे क्रासिंग पर लगी जाम में फंसे लोग ।-संवाद
बलरामपुर। शहर की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने वाली है। बलरामपुर-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर झारखंडी रेलवे स्टेशन और बलरामपुर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित समपार संख्या 136 स्पेशल/3ई पर करीब 3.2 अरब की लागत से 1.21 किलोमीटर लंबा टू-लेन रेल ओवरब्रिज (आरओबी) बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने परियोजना का प्रारंभिक विस्तृत आगणन तैयार कर शासन को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

यह आरओबी वित्तीय वर्ष 2025-26 की रेल उपरिगामी योजना में शामिल किया जा रहा है। परियोजना को सेतु निगम के प्रबंध निदेशक स्तर से अनुमोदन मिल चुका है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। प्रस्तावित आरओबी की कुल लंबाई लगभग 1.21 किलोमीटर होगी, जिसमें रेलवे भाग की लंबाई करीब 96.30 मीटर निर्धारित की गई है। सेतु पर 11 मीटर चौड़ा कैरिजवे और 1.5 मीटर चौड़ा फुटपाथ बनेगा। दोनों तरफ सुरक्षा बैरियर लगाए जाएंगे, ताकि यातायात पूरी तरह सुरक्षित और सुगम हो सके। परियोजना में बिजली विभाग, जल निगम, सीवर लाइन, टेलीफोन समेत सभी यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य शामिल है। आरओबी बनने के बाद शहर की दो लाख आबादी को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

विकास की बढ़ेगी रफ्तार
सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि यह रेलवे ओवर बिज बलरामपुर के लिए गेमचेंजर साबित होगा। रेल फाटक पर लगने वाले लंबे जाम से आमजन को परेशानी होती है। आरओबी बनने से यातायात निर्बाध होगा, व्यापार और उद्योग को गति मिलेगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। शासन से शीघ्र मंजूरी दिलाने के लिए मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं। यह आरओबी पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed