फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   An electrician returning home from duty died in a road accident

Balrampur News: ड्यूटी से घर जा रहे बिजलीकर्मी की सड़क हादसे में मौत

Mon, 23 Sep 2024 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
An electrician returning home from duty died in a road accident
संदीप कुमार पांडेय।-फाइल फोटो
बलरामपुर। ड्यूटी से घर जा रहे बाइक सवार संविदा बिजली कर्मी की रविवार की रात तुलसीपुर रोड पर शारदा पब्लिक स्कूल के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक सवार को टक्ककर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के भैसहवाडीह निवासी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि उनका बेटा संदीप कुमार (22) बिजली विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर संविदा कर्मी के तौर पर कार्यरत था। रविवार की रात करीब दस बजे संदीप ड्यूटी से बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में तुलसीपुर रोड पर शारदा पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नगर कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी से एक किमी दूर हादसा, फिर भी पता नहीं
तुलसीपुर रोड पर रविवार की रात जिस स्थल पर हादसा हुआ है, वहां से मेवालाल पुलिस चौकी की दूरी महज एक किलोमीटर है। हादसे के 12 घंटे बाद भी बाइक सवार को टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका हैक्बड़ी दीगर बात यह है कि इस रास्ते पर कई स्कूल व अन्य संस्थान हैं, जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। कोतवाल का कहना है कि वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed