फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   AMU researcher turns out to be a fake investigating officer

Balrampur News: एएमयू का शोधार्थी निकला फर्जी जांच अधिकारी

Wed, 04 Dec 2024 11:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:08 AM IST
विज्ञापन
AMU researcher turns out to be a fake investigating officer
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर ब्लॉक के नैकिनिया गांव में मंगलवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां पर मनरेगा कार्यों की जांच करने पहुंचे कथित फर्जी जांच अधिकारी को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पाया कि थाने लाया गया युवक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का शोधार्थी है। वह शोध करने के इरादे से गांव में गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

तुलसीपुर ब्लॉक के नैकिनिया के प्रधान सोनू सिंह ने बताया कि जांच अधिकारी बने युवक ने कई ग्राम पंचायतों में मनरेगा की जांच की। मंगलवार को उसने उनसे संपर्क कर जांच अधिकारी होने का धौंस जमाया। प्रधान सोनू सिंह ने जिन स्थलों पर कार्य चल रहा था उनका भ्रमण कराया। इसके बाद मनरेगा मजदूरों से काफी देर तक बात करता रहा। ग्राम प्रधान को उसके फर्जी अधिकारी होने का संदेह हो गया। उन्होंने तुलसीपुर ब्लॉक के एपीओ आलोक सिंह को जानकारी दी। एपीओ ने बताया कि शासन स्तर से कोई जांच नहीं होनी है। ऐसी कोई सूचना बीडीओ को प्राप्त नहीं है। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने लेकर चली आई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना तुलसीपुर अशोक सिंह ने बताया कि युवक के सभी अभिलेखों की जांच की गई, वह जिले का मूल निवासी है और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का शोधार्थी है। वह शोध के लिए गांव में गया था। बताया कि अधिकार पत्र के साथ ही विश्वविद्यालय से भी बात की गई, इसके बाद उसे घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed